एक थैले में 5 सफ़ेद और 8 लाल गेंदे हैं। प्रत्येक बार 3 गेंदे बिना प्रतिस्थापित किए निकाले है। पहली बार में 3 सफ़ेद गेंद और दूसरी बार में 3 लाल गेंद निकल
एक थैले में 5 सफ़ेद और 8 लाल गेंदे हैं। प्रत्येक बार 3 गेंदे बिना प्रतिस्थापित किए निकाले है। पहली बार में 3 सफ़ेद गेंद और दूसरी बार में 3 लाल गेंद निकलने की प्रायिकता क्या है?
1 Answers
दिया है-
सफ़ेद गेंदों की संख्या = 5
लाल गेंदों की संख्या = 8
कुल गेंदों की संख्या = 13
माना A = पहली बार में तीन सफ़ेद गेंदों के निकलने की घटना
तब `A nn B =` पहली बार में तीन सफ़ेद गेंद और दूसरी बार में तीन लाल गेंदों के निकलने की घटना
अब `P(A)=(.^(5)C_(3))/(.^(13)C_(3))=((5!)/(3! 2!))/((13!)/(3!10!))=10/286=5/143`
पहली बार में तीन सफ़ेद गेंद के निकलने के बाद गेंदों की संख्या 10 और लाल गेंदों की संख्या 8 होगी।
`:. P(B/A)=(.^(8)C_(3))/(.^(10)C_(3))=((8!)/(3!5!))/((10!)/(3!7!))=56/120=7/15`
प्रायिकता के गुणन नियम से,
`P(A nn B)=P(A).P(B/A)`
`=5/143xx7/15=7/429`.