पूर्व से पश्चिम दिशा में विस्तृत एक 10 m लंबा क्षैतिज सीधा तार `0.30 xx 10^(-4) Wb m^(-2)` तीव्रता वाले पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के क्षैतिज घटक से लं
पूर्व से पश्चिम दिशा में विस्तृत एक 10 m लंबा क्षैतिज सीधा तार `0.30 xx 10^(-4) Wb m^(-2)` तीव्रता वाले पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के क्षैतिज घटक से लंबवत `5.0ms^(-1)` की चाल से गिर रहा है।
(a) तार में प्रेरित विद्युत वाहक बल का तात्क्षणिक मान क्या होगा?
(b) विद्युत वाहक बल की दिशा क्या है ?
(c ) तार का कौन-सा सिरा उच्च विद्युत विभव पर है ?
1 Answers
दिया है- `l=10m,H_(E)=0.30xx10^(-4)Wbm^(-2),v=5.0ms^(-1)`
(a) `epsilon=H_(E).lv=0.30xx10^(-4)xx10xx5.0`
`=15xx10^(-4)V=1.5xx10^(-3)V`
(b) फ्लेमिंग के दाएँ हाथ के नियमानुसार प्रेरित विद्युत वाहक बल की दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर होगी।
(c) तार नीचे की ओर गिरा रहा है। अत: उसमें विद्यमान मुक्त इलेक्ट्रॉन उसके साथ नीचे की ओर गति कर रहे हैं। फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियमानुसार इलेक्ट्रॉनों पर लोरेंज बल पूर्वी सिरा से पश्चिमी सिरा की ओर लगेगा। अत: पूर्वी सिरा उच्च विभव (इलेक्ट्रॉनों की कमी) पर होगा।