एक भास्मिक वाष्पशील नाइट्रोजन युक्त यौगिक को `CHCl_(3)` तथा ऐल्कोo KOH के साथ अभिकृत करने पर एक दुर्गन्ध युक्त गैस उत्पन्न होती है पदार्थ के `0.295g`
एक भास्मिक वाष्पशील नाइट्रोजन युक्त यौगिक को `CHCl_(3)` तथा ऐल्कोo KOH के साथ अभिकृत करने पर एक दुर्गन्ध युक्त गैस उत्पन्न होती है पदार्थ के `0.295g` नमूने को जलीय HCl में विलेय करके `0^(@)C` पर `NaNO_(2)` के विलयन से अभिकृत करने पर एक रंगहीन, गन्धहीन गैस उत्पन्न होते है जिसका STP पर आयतन 112 mL पाया गया। गैस के पूर्णतया निकल जाने के पश्चात जलीय विलयन का आसवन करने पर एक कार्बनिक द्रव प्राप्त होता है जिसमे नाइट्रोजन अनुपस्थित होती है तथा जो क्षार तथा आयोडीन के साथ गर्म करने पर एक पीला अवक्षेप देता है। वूल यौगिक की पहचान कीजिए। मान लीजिए की यौगिक में प्राप्त अणु एक N-परमाणु उपस्थित है।
1 Answers
Correct Answer - `CH_(3)-overset(NH_(2))overset(|)(CH)-CH_(3)`
चूँकि `CHCl_(3)` तथा KOH के साथ अभिकृत करने पर दिया गया यौगिक दुर्गन्ध युक्त गैस उत्पन्न करता है अतः यह एक प्राथमिक ऐमिन `(R-NH_(2))` होना चाइए।
एक प्राथमिक ऐमिन कि `NaNO_(2)` HCl के साथ अभिक्रिया को निम्न प्रकार लिखा जा सकता है-
`underset("1मोल")(RNH_(2))+HNO_(2)overset((NaNO_(2)+HCl))toROH+underset((STP "पर"22400 mL))underset("1मोल")(N_(2))+H_(2)O`
दिया है, `112mLN_(2)` गैस प्राप्त होगी `=(0।295)/(112)xx22400=59g` नमूने से
अतः 59 g नमूना ऐमीन के 1 मोल को दर्शाता है। इस प्रकार `RNH_(2)` के अणुभार =59
को `C_(n)H_(2n+1)NH_(2)` के रूप में दर्शाया जा सकता है।
अतः `(12xxn)+1xx(2n+1)+(14xx1)+(1xx2)=59`
अथवा `14n=59-17=42`
`thereforen=3`
इस प्रकार ज्ञात होता है कि दी गयी ऐमीन `C_(3)H_(7)NH_(2)` है। यह `NaNO_(2)+HCl` से निम्न प्रकार क्रिया करती है-
`C_(3)H_(7)NH_(2)overset(NaNO_(2)+HCl)toC_(3)H_(7)OH+N_(2)+H_(2)O`
जलीय विलयन का आवसन करने पर ऐल्कोहॉल, `C_(3)H_(7)OH` प्राप्त होगा। चूँकि ऐल्कोहॉल आयोडोफॉर्म परीक्षण देता है अतः यह प्रोपेन 2 -ऑल होना चाहिए। इसलिए कि गयी ऐमीन प्रोपेन-2-ऐमीन होनी चाहिए। दी गयी अभिक्रियाओं को निम्न प्रकार लिखा जा सकता है-
`underset(("मूल पदार्थ"))underset("प्रोपेन-2-ऐमीन")(CH_(3)-CH-CH_(3))+HNO_(2)to`
`{:(CH_(3)-overset(OH)overset(।)CH-CH_(3)+N_(2)+H_(2)O),(" ""प्रोपेन-2-ऑल"):}`
`CH_(3)-overset(OH)overset(।)CH-CH_(3)+4I_(2)+6NaOHoverset("ऊष्मा")to`
`underset(("पीला अवक्षेप"))underset("आयोडोफॉर्म")(CH_(3))+CH_(3)COONa+5NaI+5H_(2)O`
अतः मूल पदार्थ प्रोपेन-2 -ऐमीन `CH_(3)-overset(NH_(2))overset(।)CH-CH_(3)`है ।