उल्लेखित गुण के आधार पर निम्न यौगिकों को गुण के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
(i) ऐसीटेल्डिहाइड, ऐसीटोन, डाइ-टर्श-ब्यूटिल कीटोन, मेथिल टर्श-ब्यूटिल कीटोन (HCN के प्रति क्रियाशीलता )।
(ii) `CH_(3)CH_(2)CH(Br)COOH`,
`CH_(3)CH(Br)CH_(2)COOH`,
`(CH_(3))_(2)CHCOOH`,
`CH_(3)CH_(2)CH_(2)COOH`( अम्लीय शक्ति)।
(iii) बैन्जोइक ऐसिड, 4-नाइट्रोबैन्जोइक ऐसिड, 3, 4-डाइनाइट्रोबैन्जोइक ऐसिड, 4-मेथॉक्सी बैन्जोइक ऐसिड (अम्लीय शक्ति)।

7 views

1 Answers

(i) ऐल्किल समूह के +I-प्रभाव में वृद्धि होने पर अथवा कार्बोनिक कार्बन पर `CN^(-)` के आक्रमण के प्रति त्रिविमीय बाधा (स्टेरिक hindrance) में वृद्धि होने पर यौगिक की HCN के प्रति क्रियाशीलता घटती है। अतएव क्रम निम्न होगा-
Di-tert-butyl ketone `lt` Methyl tert-butyl ketone `lt` Acetone `lt` Acetaldehyde
(ii) प्रतिस्थापित समूहों के -I-प्रभाव में वृद्धि होने पर एक कार्बोक्सिलिक अम्ल की अम्लीय शक्ति में वृद्धि होती है। इसके विपरीत ऐल्किल समूहों का + I प्रभाव अम्लीय शक्ति को घटाता है। अतएव क्रम निम्न होगा-
`(CH_(3))_(2)CHCOOHltCH_(3)CH_(2)CH_(2)COOHlt`
`CH_(3)-overset(Br)overset(|)(CH)-CH_(2)-COOHltCH_(3)CH_(2)-overset(Br)overset(|)(CH)-COOH`
(iii) इलेक्ट्रॉन खींचने वाले समूह अम्लीय शक्ति में वृद्धि करते हैं जबकि इलेक्ट्रॉन प्रतिकर्षित करने वाले समूह अम्लीय शक्ति को घटाते हैं। अतएव क्रम निम्न होगा-
4-methoxybenzoic acid `lt` Benzoic acid `lt` 4-nitrobenzoic acid `lt` 3, 4-dinitrobenzoic acid

7 views

Related Questions