एक इलेक्ट्रॉन एक वृत्ति पथ में जिसकी त्रिज्या `5*0xx10^(-9)` मीटर है `4*0xx10^(6)` मीटर/सेकण्ड की एक समान चाल से चक्कर लगाता है वृत्तीय पथ के केंद्र प
एक इलेक्ट्रॉन एक वृत्ति पथ में जिसकी त्रिज्या `5*0xx10^(-9)` मीटर है `4*0xx10^(6)` मीटर/सेकण्ड की एक समान चाल से चक्कर लगाता है वृत्तीय पथ के केंद्र पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की गणना कीजिए ।
1 Answers
वृत्तीय पथ पर चक्कर लगता हुआ इलेक्ट्रॉन एक धारावाही लूप के समान होगा ।
वृत्तीय धारावाही लूप के केंद्र पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता
`B=(mu_(0))/(4pi)xx(2piI)/(a)` . . . (1)
इलेक्ट्रॉन को 1 चक्कर लगाने में लगा समय `t=(2pi)/(omega)`, परन्तु `omega=(v)/(a)`
`:.` इलेक्ट्रॉन को 1 चक्कर लगाने में लगा समय
`t=(2pi)/(v/a)=(2pia)/(v)`
अब धारा `I=(q)/(t)=(e)/(2pi(a)/(v))=(ev)/(2pia)`
समीकरण (1) में मान रखने पर,
`B=(mu_(0))/(4pi)xx(2pi)/(a)xx(ev)/(2pia)`
या `B=(mu_(0))/(4pi)xx(ev)/(a^(2))`
या `B=10^(-7)xx(ev)/(a^(2))` . . .(2)
दिया है - `v=4*0xx10^(6)` मीटर/सेकण्ड, `e=1*6xx10^(-19)`
कूलॉम, `a=5*0xx10^(-9)` मीटर |
समीकरण (2) में मान रखने पर,
`B=(10^(-7)xx1*6xx10^(19)xx4*0xx10^(6))/(5xx10^(-9)xx5xx10^(-9))`
`=0*256xx10^(-2)` टेसला |