एक उपसहसंयोजन यौगिक का सूत्र है `CoCl_(3) cdot 4NH_(3)` | यह अमोनिया मुक्त नहीं करता परन्तु क्लोराइड आयनो को सिल्वर क्लोराइड के रूप में अवक्षेपित कर देता है | इस संकर यौगिक का संरचना सूत्र लिखिए तथा IUPAC नाम भी बताइए |

4 views

1 Answers

इस यौगिक में कोबाल्ट की ऑक्सीकरण अवस्था +3 है | `Co^(3+)` आयन की उपसहसंयोजन संख्या 6 है | अतः संकर यौगिक का सूत्र `[Co(NH_(3))_(4)Cl_(2)]Cl` होगा | इस यौगिक का IUPAC नाम टेट्राऐम्मीन डाइक्लोराइडो कोबाल्ट (III) क्लोराइड है | यह संकर आयनित होकर `Cl^(-)` आयन उत्पन्न करता है और `AgNO_(3)` विलयन के साथ अवक्षेप बनाता है |

4 views

Related Questions